क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे बढ़ाये ? How to increase credit card limit in hindi ?
क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे बढ़ाये ? How to increase credit card limit in hindi ?
यदि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो आपको क्रेडिट कार्ड लिमिट के बारे में तो पता ही होगा । कई बार लोग क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाने के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन असफल हो जाते हैं आज हम पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे कि क्रेडिट कार्ड लिमिट कैसे बढ़ाते हैं तथा इसे बढ़ाने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखा जाता है क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के कई फायदे भी होते है।
क्रेडिट कार्ड अक्सर बैंक द्वारा उन लोगों को दिया जाता है जिनका बैंक के साथ अच्छा लेनदेन होता है तथा जिनका आय का स्त्रोत निश्चित होता है जिसके बारे में बैंक को जानकारी होती है क्रेडिट कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनका बैंक या किसी भी वित्तीय संस्था से लेन देन अच्छा होता है। लेकिन कई बार काफी लोगों का क्रेडिट लिमिट कम होता है जिसके कारण काफी पेरशानी भी होती है । आज हम इस पोस्ट के माध्यम से यही जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे बढ़ाते है ?
सबसे पहले जानते हैं कि
क्रेडिट लिमिट क्या होता है?
Credit limit बैंक द्वारा दिया जाने वाला वह अधिकतम अमाउंट होता है जिसे आप बिना किसी पेनाल्टी के खर्च कर सकते हैं यदि आप उससे अधिक खर्च करते हैं तो बैंक आपसे पेनाल्टी ले सकता है । उदाहरण से समझते हैं जैसे बैंक ने आपके क्रेडिट कार्ड लिमिट ₹40000 तक किया हुआ है तो आप ₹40000 तक ही खर्च कर सकते हैं इससे अधिक खर्च करने पर बैंक आपसे पेनल्टी अलग से ले सकता है और यही कारण होता है कि कई लोग क्रेडिट लिमिट को बढ़ाना चाह रहे होते हैं।
अब जानते हैं कि बैंक क्रेडिट लिमिट कैसे तय करते हैं ?
इसके लिए बैंक आपकी काफी जानकारी है को देखता है जैसे आपने कैसे लोन लिया है या नहीं या आपने कितना लोन लिया है आपकी उम्र कितनी है आप कितना खर्च करते हैं, आपके बैंक में कितना रुपया जमा रहता है, आप बैंक से कितना लेनदेन करते हैं, आपके रोजगार की क्या स्थिति है आप की मंथली इनकम कितनी होती है , आप का क्रेडिट स्कोर कितना है, आपके पास क्या प्रॉपर्टी है इन सभी तथ्य के बारे में जानने के बाद बैंक यह तय करता है कि आपको क्रेडिट कार्ड देना चाहिए या नहीं और यदि देना चाहिए तो उसकी लिमिट कितनी रहेगी
क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे बढ़ाये / How to increase credit card limit in hindi
1. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे करते हैं |
वैसे तो बैंक आप के लेनदेन तथा व्यवहार पर निर्भर रहते हैं कि आप क्रेडिट कार्ड का यूज किस तरह से करते हैं आप बिल समय से चूकाते हैं या नहीं आप कहीं से डिफॉल्ट तो नहीं किए गए हैं। यानी सब मिलाकर यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है तो बैंक ऑटोमेटेकली आप का क्रेडिट लिमिट बढ़ा देते हैं या बढ़ाने के लिए आपको ऑफर करते हैं।
2. नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करें
यदि आपके पास पहले से क्रेडिट कार्ड है तो आप नए कार्ड के लिए जिसकी लिमिट अधिक हो के लिए अप्लाई कर सकते हैं इसके लिए आप अपने सैलरी स्लिप या अपने इनकम बढ़ने के लिए किसी प्रूफ को दिखा सकते हैं जैसे कि आपकी सैलरी स्लिप, इसके लिए आपको नेट बैंकिंग के माध्यम से या ब्रांच में जाकर आप ऐसा कर सकते हैं |
3. क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट करें
इसके लिए भी आप अपने सैलरी स्लिप के आधार पर या इनकम स्टेटमेंट दिखाकर क्रिकेट लिमिट बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं यदि आपका क्रेडिट स्कोर काफी समय से अच्छा रहा तो आप का क्रेडिट लिमिट बढ़ सकता है।
- क्रेडिट लिमिट बढ़ाने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
- यदि आप ने हाल ही में जॉब switch किया है तो आपको क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए हो अप्लाई नहीं करना चाहिए इससे बैंक को लग सकता है कि आप अपनी आय से संतुष्ट नहीं है।
- आपने कहीं से लोन के लिए आवेदन किया है तो भी आपको क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के आवेदन करने से बचना चाहिए
- यदि आप हो विदेश जाना चाहते हैं तो भी आपको क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए
- क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के फायदे
Credit card limit अधिक होने के कई फायदे है , लिमिट जितनी अधिक होगी उतना ही आपका यूटिलाइजेशन रेशियो उतना ही कम होगा यानी की लिमिट कितने हैं और आप कितना खर्च करते हैं इन दोनों के अनुपात में खर्च कम होता है तो उतना ही अधिक आपका क्रेडिट स्कोर अधिक होगा। जिसके कारण आपको कहीं भी लोन लेने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा बैंक आपको आसानी से लोन दे देंगे क्रिकेट लिमिट अधिक होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं तब आपको इसकी सही कीमत का अंदाजा होता है।

Post a Comment