Flipkart पर अपने सामान की बिक्री कैसे बढ़ाए ? How to increase sell on flipkart in hindi ?
Flipkart पर अपने सामान की बिक्री कैसे बढ़ाए ? How to increase sell on flipkart in hindi ?
Flipkart पर अपने सामान की बिक्री कैसे बढ़ाए \ How to increase sell on flipkart in hindi
यदि आप अपना सामान ऑफलाइन के माध्यम से बेच रहे हैं जैसे दुकान होलसेल विक्रेता तो आपने व्यवसाय में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव देखे होंगे , लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यानी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐसा नहीं होता है यहां आपको प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए अपार संभावनाएं मिलेंगी। इसलिए यदि आप अपना सामान अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बेच रहे हैं तो यहां आपको अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए दिए गए सुझाव जरूर पढ़ना चाहिए ।
Flipkart पर सेल्स बढ़ने के टॉप 10 तरीके \ How to increase sell in hindi
1. अपने उत्पाद का विज्ञापन बनाना
जब आपके प्रोडक्ट को काफी लोगो द्वारा देखा जायेगा तो निश्चित है की आपके उत्पाद के बिकने की संभावना बढ़ेगी, इसलिए आपको कोशिश करना चाहिए की आपका प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा शो हो, ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा क्लिक मिल सके इसके लिए क्या करना होगा नीचे तीन स्टेप में समझे
- आप किसी उत्पाद को चुनकर उसका विज्ञापन बनाए
- Flipkart आपके द्वारा बनाए गए विज्ञापन को उस उत्पाद से सम्बन्धित पृष्टो पर feature product यानी प्रमुख उत्पाद के श्रेणी में अधिक से अधिक दिखाता है ।
- और जब कोई ग्राहक उस तरह के प्रोडक्ट खरीदता है तो आपके विज्ञापन पर क्लिक करता है, और खरीदता है ।
इस तरह आप अपने प्रोडक्ट को अधिक से अधिक लोगो को दिखा सकते है , आपका प्रोडक्ट जितना ज्यादा दिखेगा उतना अधिक बिकेगा।
2. फ्लिप्कार्ट के स्पाइक सेल में भाग ले
अक्सर कई लोग जो फ्लिप्कार्ट में नये होते है , वे बहुत कम समय में काफी प्रोडक्ट बेचने में कामयाब हो जाते है जिसका स्पाइक सेल भी हो सकता है , फ्लिप्कार्ट पर इवेंट के दौरान कई ऑफर्स के माध्यम से कस्टमर को प्रोडक्ट खरीदने के लिए कहा जाता है , जैसे के डिस्काउंट ऑफर ,कैशबैक, या कूपन इत्यादि , जिससे अधिक से अधिक कस्टमर प्रोडक्ट खरीदने के लिए आकर्षित होते है | स्पाइक सेल में भाग लेकर आप भी अपने प्रोडक्ट को कम समय में अधिक बेच सकते है |
3. प्रोडक्ट की पैकेजिंग अच्छी करें
आपने भी कभी ऑनलाइन सामान आर्डर किया होगा , तब आप क्या उम्मीद करते थे की आपका प्रोडक्ट किस हाल में आप तक पहुँचे ? , एक शोध में मुताबिक़ पाया गया है की 52 प्रतिशत कस्टमर उसी जगह से सामान खरीदना पसंद करते है जिस विक्रेता की पैकेजिंग अच्छी होती है | और 5 प्रतिशत लोग ऐसे है जो अपना प्रोडक्ट सही पैकेजिंग में आने की उम्मीद करते है |
यदि आप अपने प्रोडक्ट की सही से पैकेजिंग करते है तो आप अपने उत्पाद के बिक्री में 30 प्रतिशत तक इजाफा कर सकते है | क्योकि जब ग्राहकों के पास कोई प्रोडक्ट पहुँचता है तो वह कैसा दीखता है इससे बहुत प्रभाव पड़ता है | सिर्फ पैकेजिंग को देखकर ग्राहक का विश्वास आपके प्रति बढ़ जाता है | और सबसे बड़ी बात की सिर्फ अच्छी पैकेजिंग से ही आपके सर्विस की गुणवता साफ नजर आने लगती है | जिससे ग्राहक और ज्यादा सामान खरीदने के लिए उत्सुक होते है |
4. प्रोडक्ट की पूरी जानकरी दें
जब कोई ग्राहक कोई प्रोडक्ट को देखता है तो वह उसके बारे में पूरी जानकारी जानना चाहता होता है , वह उस प्रोडक्ट के फोटोग्राफ से लाकर उसके स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी पढता है आधिया अधूरी जानकारी से ग्राहक भड़क जता है जिससे वह किसी दुसरे प्रोडक्ट को देखन लगता है | इसलिए आपकी कोशिस यही होनी चाहिए की आप अपने प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दे इतनी जानकारी दे की उसे कही जाना ही न पड़े , अपने प्रोडक्ट के कई फोटो डाले जिससे ग्राहक को यकीं हो जाए की यह वाही प्रोडक्ट के जिसे वह देख रहा है |
5. आर्डर के लिए पर्याप्त प्रोडक्ट रखे
रिटेल में यदि आप सामान बेचते है तो वहा आपको एक अंदाजा होता है की आपके पास कितने कस्टमर आ सकते है चाहे वह कोई इवेंट हो या कोई खास दिन , लेकिन इ कॉमर्स में ऐसा नहीं होता है , यहाँ कभी भी कितनो भी आर्डर आ सकते है , इवेंट के दौरान अपने प्रोडक्ट की संख्या पहले से अधिक रखे ताकि अप आर्डर मिलने पर सभी आर्डर को पूरा कर सके |
6. समय पर डिलेवरी करें
प्रोडक्ट खरदते वक्त हर कोई ये जरुर देखता है की उसका प्रोडक्ट कितने समय में उस तक पहुँच रहा है | और तय समय से यदि लेट हो जाए तो कस्टमर आर्डर कैंसल भी कर सकता है , जिससे आपका काफी नुकसान हो सकता है | यदि आपको अपने प्रोडक्ट की अच्छी रेटिंग तथा रिव्यु चाहिए तो अपने वादों पर खरा उतरना होगा , डिलेवरी का समय जो आप कस्टमर को दिखाते है उससे पहले सामान पहुंचाने की कोशिस करें , या तय समय में पहुंचाए , और साथ ही ये भी ध्यान दे की यदि ग्राहक आपके प्रोडक्ट से खुश नहीं है या उसे रिप्लेस करना चाहता हो तो उसका समय भी निश्चित करें |
7. नियमो का पालन करे
फ्लिप्कार्ट पर रेटिंग तथा रिव्यु बेहतर समीक्षाए प्राप्त करने में मदद करती है फ्लिप्कार्ट की बिक्री नीतिया तथा व्यवसायिक गतिविधिया ग्राहकों का भरोसा बढाने के लिए डिजाइन किय गया है | ग्राहक उन्ही प्रोडक्ट को अधिक खरीदना पसंद करते है जिसे बेहतर रेटिंग तथा रिव्यु मिला होता है , इसलिए कभी भी ग्राहक के साथ छल नहीं करे , उन्हें खली डब्बा भेजकर अनेतिक गतिविधियों में शामिल न होकर फ्लिप्कार्ट पर लाखो कस्टमर का दिल सकते है |
8. अच्छे फोटो उपलब्ध करना
प्रोडक्ट की सिर्फ डिटेल देना ही काफी नहीं होता , जब तक ग्राहक प्रोडक्ट को अच्छे से न देख ले उसे संतुष्टि नहीं होती है इसलिए , प्रोडक्ट की हाई डेफिनेशन फोटो उपलब्ध करवाए , और सिर्फ एक नहीं बल्कि कई फोटो अलग , अलग एंगल से अपलोड करें .
9. फ्लिपकार्ट एडवांटेज सेलर बनें
फ्लिपकार्ट एडवांटेज सर्विस के कई लाभ हैं। इस सेवा के माध्यम से आप फ्लिप्कार्ट के सबसे अच्छे आपूर्ति केंद्रों की सर्विस प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि आप अपने उत्पाद फ्लिप्कार्ट के पास जमा कर दें, और – आपके उत्पाद की पैकिंग करने से लेकर बदलने का अनुरोध पूरा करने तक - बाकि सब कुछ फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ही कर लिया जाएगा । इसके साथ ही, फ्लिपकार्ट एडवांटेज आपको भंडारण के लिए जगह, विशेषज्ञों द्वारा आपके उत्पाद की जाँच, जल्द सुपुर्दगी (ग्राहक को) और बाकी कई सुविधाएँ प्रदान करता है। इससे ज़्यादा से ज़्यादा बिक्री होती है, वापसी की संभावना कम रहती है और ग्राहक ज़्यादा संतुष्ट रहते हैं।
10. ग्राहक को संतुष्ट रखे
फ्लिपकर पर सामान बेचने के साथ आपकी कोशिस यही रहना चाहिए की आप अपने कस्टमर की प्राथमिकता पर ध्यान दे तथा उसे पूरा करने की कोशिस करे , यदि आप अपने ग्राहकों को खुश रखेंगे तो ज्यादा से ज्यादा आपके प्रोडक्ट बिकने की संभावना बनी रहेगी , फ्लिप्कार्ट पर ग्राहक के सवालों का जवाब देने , प्रोडक्ट की गुणवता आदि के बारे में फीडबैक देने का काफी अच्छा सिस्टम है | जिससे आपका फोकस ग्राहक की डिमांड पर बनी रहती है | कोशिस करे की आप ग्राहक की हर प्रतिक्रिया पर उन्हें जवाब देते रहे जिससे उन्हें काफी प्रसन्नता मिलेगी |

Post a Comment