Xioami Redmi 8a review,price and specification in Hindi ? रेडमी 8a रिव्यु,प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन इन हिंदी ?
Xioami Redmi 8a review,price and specification in Hindi ? रेडमी 8a रिव्यु,प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन इन हिंदी ?
दोस्तो स्वागत है, आपका wonderful-tech ब्लॉग में।आज हम रेडमी 8a का रिव्यु करेंगे। रेडमी 8a में आपको 5000 mAh की बैटरी और u.s.b पोर्ट दिया गया है। redmi 8a में वायरलेस एफ- एम फंक्शनलिटी दी है। इसका मतलब आपको एफएम सुनने के लिए इयरफोन की आवश्यकता नही होगी। इस स्मार्टफोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नही मिलता है।अगर आप 10000 rs के बजट में स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह स्मार्टफोन आपकी पसंद बन सकता है। अभी इस फोन की amazon पर कीमत 7499 rs से शुरू होती है। चलिए जानते हैं , इस स्मार्टफोन के featurs और specification के बारे में।
Design and Display
Display
Redmi 8a में आपको 6.22 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। जिसका रेसोलुशन 720*1520 है। और आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है। इसकी बिल्ट क्वालिटी बढ़िया है। और हाथ मे पकड़ने में अच्छी ग्रिप देता है।
Design
अगर डिज़ाइन की बात करे तो redmi 8a का डिज़ाइन बहुत सुंदर दिखता है। डिस्प्ले में बीच मे front कैमरा दिया गया है। फोन के बैक साइड में ऊपर की साइड में बीच मे रियर कैमरा दिया है , जिसके ऊपर फ्लैश led लाइट दी गयी है। फोन के right साइड में वॉल्यूम keys और उसके नीचे on/off key मिलती है।फोन के bottom में 3.5 mm का इयरफोन जैक मिलता है। फोन के left साइड में सिमकार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसमे दो सिम और एक sd कार्ड के लिए space दिया गया है।
Specification
Bettery
Redmi 8a स्मार्टफोन में आपको 5000 mAh की दमदार bettery मिल जाती है।जो इस स्मार्टफोन में एक plus point है। इस फोन को आप normal use में 1.5 दिन bettery को चला सकते लेकिन अगर आप games खेलते हो तो आपको दिन में लगभग दो बार चार्ज करना पड़ेगा।
इस स्मार्टफोन के साथ आपको 18w का फास्ट चार्जर मिलता है। फोन को फुल चार्ज होने में लगभग 2.5 घंटे का समय लगता है।
Processore and software
इस फ़ोन में आपको अच्छा सॉफ्टवेयर मिलता है, जो फ़ोन को फ़ास्ट रखता है। वीडियो,सांग्स तथा सोशल मीडिया के लिए ये फ़ोन अच्छा है। लेकिन अगर आप गेमिंग के लिए ये फोन लेने के बारे में सोच रहे है।तो गेमिंग के लिए ये फोन सही नही है। फोन में facebook ,amazon ,dailyhunt, तथा operamini जैसे कई pre installed apps मौजूद है।
इस स्मार्टफोनमें आपको स्नैपड्रैगन 439 प्रॉसेसर diya गया है। तथा यह स्मार्टफोन android 9पाई पर आधारित miui 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Camera
अगर बात रेडमी 8a के कैमरे की ,तो कंपनी ने पहले इस स्मार्टफोन में केवल एक ही रियर कैमरा दिया था, लेकिन बाद में कंपनी ने इसमें upgrade किया और फिर कंपनी ने इसमें दो रियर कैमरे दिए हैं।
इसका front सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। जो ड्राप नोच स्टाइल में है। रियर कैमरे में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सेल का है तथा सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सेल का है। अच्छी लाइटिंग में आप अच्छे फोटो तथा सेल्फी ले सकते हैं। लेकिन लो लाइट में images achhi नही आती है। लो लाइट में आपको कुछ धब्बे से देखने को मिल सकते है।
Ram and Rom
Xioami ने redmi 8a में तीन variant दिए है। पहले वेरिएंट में आपको 2gb Ram तथा 32gb internal memory मिल जाती है। तथा दूसरे वैरिएंट में आपको 3gb Ram तथा 32gb internal memomy दी जाती है। तीसरे वैरिएंट में आपको 3gb Ram तथा 64gb internal memory दी जाती है। इस डिवाइस को मेमोरी कार्ड की सहायता से 512gb तक बढ़ाया जा सकता है।


Post a Comment