RTO ऑफिसर कैसे बने How to become RTO officer in hindi
दोस्तों RTO ऑफिसर कैसे बने जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए की RTO ऑफिसर बनने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है | और क्योकि यह एक सरकारी जॉब होता है इसलिए इस जॉब के लिए प्रतिस्पर्धा भी बहुत अधिक देखने को मिल सकती है | क्योकि जिस कद्र हमारे देश में बेरोजगारी दर बढती जा रही है उससे हर किसी को सरकारी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल होता जा रहा है | यदि कहीं कोई 100 रिक्त पद हैं तो उस पद के लिए एक लाख लोग आवेदन करते हैं | ऐसे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले व्यक्ति को उम्मीद से ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है | क्योकि सरकारी नौकरी करना बहुत आसान है लेकिन पाना उतना ही मुश्किल , खैर आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने की कोशिस करेंगे की RTO ऑफिसर बनने के लिए क्या करना होता है तथा RTO ऑफिसर कैसे बने ?
सबसे पहले हम जानेंगे की RTO ऑफिसर काम क्या होते हैं ?
यदि आप RTO ऑफिसर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए की RTO ऑफिसर के काम क्या होते हैं ?
RTO ऑफिसर के कार्य (WORK OF RTO )
- DRIVING LICENSE (ड्राइविंग लाइसेंस) - किसी व्यक्ति को ड्राइविंग करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होती है जो जिसे RTO ऑफिस जाकर बनवाया जाता है तथा लाइसेंस बनाने का जिम्मा RTO ऑफिसर का होता है |
- VEHICLE REGISTRATION ( व्हीकल रजिस्ट्रेशन ) - जब आप नयी वाहन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाना होता है | जो की RTO ऑफिसर करता है |
- POLLUTION TEST ( प्रदूषण जांच ) - जो वाहन आवश्यकता से अधिक प्रदूषण करते हैं उनका RTO ऑफिसर द्वरा लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है |
- INSURANCE ( बीमा ) - वाहन का बीमा भी RTO ऑफिसर के माध्यम से किया जाता है |
एक जानकारी जो आपको जानना चाहिए की RTO क्या होता है ?
RTO का फुल फॉर्म होता है - REGIONAL TRANSPORT OFFICE यानी क्षेत्रित परिवहन कार्यालय | जिसमे वाहन तथा ड्राईवरो का डाटा अपने पास सुरक्षित रखते हैं | तथा इन्ही के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को RTO ऑफिसर कहा जाता है |
RTO में तिन तरह की पोस्टिंग होती है |
- क्लेरिकल या क्लर्क पोस्ट
- असिस्टेंट पोस्ट
- जुडिशल पोस्ट
अब हम जानते है की RTO ऑफिसर कैसे बनते है ? ( HOW TO BECOME RTO OFFICER IN HINDI )
सबसे पहले हम जानेंगे
RTO ऑफिसर बनने के लिए योग्यता
RTO ओफ्फिसर बनने के लिए आपका कम से कम 10 वि पास होना बहुत जरुरी है |
यदि आप हाई पोस्ट पाना चाहते हैं तो आपको किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुअट होना होगा |
आपकी AGE कम से कम 21 साल तथा अधिकतम 30 साल तक होनी चाहिए
RTO ऑफिसर बनने के लिए OBC उम्मीदवार के लिए 3 साल तथा SC / ST वर्ग के लिए 5 साल तक छुट का प्रावधान होता है |
RTO ऑफिसर कैसे बने How to become RTO officer in hindi
RTO ऑफिसर बनने के लिए प्रक्रिया
- RTO ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले आपको एक्साम देना होगा |
- उसके बाद आपका फिजिकल टेस्ट देना होगा |
- उसके बाद आपका इन्टरव्यू होगा |
RTO ऑफिसर बनने के लिए तैयारी कैसे करे ?
सबसे पहले आपको RTO एग्जाम के सिलेबस के बारे में जानना चाहिए
इसमें सबसे महत्वपूर्ण होता है आपका जनरल नोलेज , सामान्य स्थानीय भाषा का ज्ञान , सामान्य इंग्लिश तथा ऑप्शनल विषयों की जानकारी |
एक्साम आपको निम्न विषयों पर पर देना होता है तथा एग्जाम में इन्ही सब्जेक्ट पर प्रश्न पूछे जाते हैं \
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाक्रम (National And International Current Events)
- भारत का इतिहास (History Of India)
- भूगोल (Geography)
- आर्थिक और सामाजिक विकास (Economic And Social Development)
- पर्यावरण और पारिस्थितिकी (Environment And Ecology)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- अंग्रेजी भाषा (English Language)

Post a Comment