CTET क्या है , कैसे करे तैयारी ?

 


CTET क्या है , कैसे करे तैयारी ?

CTET क्या है , कैसे करे तैयारी ? What is CTET, how to prepare



केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रमुख सरकारी स्कूलों समेत विभिन्न निजी स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के शिक्षक होने के लिए अनिवार्य माने जाने वाले सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन मंगवाए जाते हैं सीटीईटी का आयोजन सीबीएसई करवाता है सीटीईटी के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।



कैसे होगी परीक्षा


सीटीईटी की परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों की प्रकृति बहुविकल्पीय होगी और प्रत्येक सवाल के साथ-साथ विकल्प दिए होंगे सीटीईटी की परीक्षा को दो पेपर्स के लिए करवाई जाती है पहला पेपर उन लोगों के लिए है जो पहली कक्षा से पांचवी कक्षाओं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं दूसरा पेपर उन लोगों के लिए है जो छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के शिक्षक बनना चाहते हैं  |


अगर आप दोनों ही स्तरों की कक्षाओं के शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको पेपर वन और पेपर दो दोनों की ही परीक्षा देनी होगी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है पहले पेपर मैं बाल विकास एवं अध्यापन भाषा 1 भाषा 2 गणित पर्यावरण विज्ञान से जुड़े सवाल होते हैं तथा दूसरे पेपर में बाल विकास अध्यापन भाषा 1 भाषा टू गणित और विज्ञान समाजिक विज्ञान के कुल 150 सवाल पूछे जाते हैं । दोनों पेपर्स के लिए पूछे जाने वाले सवालों का उत्तर अलग-अलग होता है ।

कैसे करें तैयारी


सीटीईटी की तैयारी के लिए इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों से जुड़े विषयों को समझें पहले पेपर के बाल विकास और अध्यापन में 6 से 11 वर्ष के और दूसरे पेपर के सेक्शन में 11 से 14 वर्ष के बच्चों को पढ़ाने के लिए जरूरी शैक्षिक मनोविज्ञान पर केंद्रित होंगे इसमें छात्रों की जरूरत को समझने शिक्षण के तरीकों आदि से जुड़े सवाल होंगे

पेपर में विभिन्न सवाल पहली से पांचवी कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे लेकिन उनकी कठिनाई का स्तर दसवीं तक का हो सकता है ।  वही पेपर में पूछे गए सवाल छठी से आठवीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे और उनकी जटिलता का स्तर इससे ऊपर की कक्षाओं का हो सकता है ।

क्या है योग्यता


सीटीईटी की परीक्षा में बैठने के लिए कई योग्यताएं तय की गई है ।

पहली से पांचवी के शिक्षक

50 फ़ीसदी अंकों के साथ 12 वीं और 2 वर्ष का एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा B.Ed स्पेशल एजुकेशन में 2 वर्षीय एजुकेशन डिप्लोमा होना चाहिए क्या ग्रेजुएशन होना चाहिए

छठी से आठवीं के शिक्षक

50 फ़ीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन और b.ed या ग्रेजुएशन 2 वर्षीय एजुकेशन डिप्लोमा या 50 फ़ीसदी अंकों के साथ 12 वीं और 4 वर्षीय बी एल एड /बी एड/ बी एस सी किया हो

कैसे करें आवेदन


परीक्षा में आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है इसके लिए इसकी वेबसाइट http://ctet.nic.in/  पर जाएं और आवेदन करें यहां अपनी सारी जानकारियां भरें अपने साइन और फोटो अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान चालान या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है इसके बाद इसी वेबसाइट से फॉर्म सफल तरीके से जमा होने का एक कंफर्मेशन पेज मिलेगा इसका प्रिंट आउट जरूर ले ले प्रिंट आउट संभाल कर रखें क्योंकि यह आगे चलकर आपके काम आ सकता है इसके अलावा फॉर्म कहीं भी भेजना नहीं है ।


कहां है अवसर


देश के कई सरकारी और निजी स्कूल ऐसे हैं जहां नियुक्ति के लिए सीटीईटी का स्कोर अनिवार्य है केंद्रीय विद्यालयों नवोदय विद्यालयों की तिबत्ती स्कूलों में केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी स्कूलों राज्य सरकार के स्कूलों और विभिन्न निजी स्कूलों में रहता विशेष तौर पर लागू की गई है कई राज्य टीईटी करवाते हैं लेकिन कई सीटीईटी को भी स्वीकार कर लेते हैं ।





कितनी है एप्लीकेशन फीस


सिर्फ पेपर वन या सिर्फ पेपर 2 के लिए आवेदन करने पर जनरल ओबीसी के लिए शुल्क ₹600 है शारीरिक विकलांग एससी एसटी के लिए यह शुल्क ₹300 है वहीं पेपर वन और पेपर दो दोनों के आवेदन के लिए जनरल ओबीसी को ₹1000 और सर एक विकलांग एससी एसटी को ₹500 देने होंगे

No comments

Powered by Blogger.