Yono से SBI ATM Card Apply कैसे करे ?
Yono से SBI ATM Card Apply कैसे करे ?
Yono का मतलब है यू ओन्ली नीड़ वन, ये एप SBI Net Banking का एक नया रूप है, आप नेट बैंकिंग वाले username और password से Yono या Yono Lite मे लॉगिन कर सकते है, इनके डाटाबेस मे कोई फरक नहीं है, हालांकि आपको फीचर्स मे काफी फरक मिलता है।
नया एटीएम कार्ड मगवाने के लिए सबसे पहले Yono एप को अपने फोन मे डाउनलोड करके लॉगिन कर ले, इसमे आप Username और Password के अलावा MPIN से भी लॉगिन कर सकते हो जिसे आपको एक बार खुद से बनाना होता है।
स्टेप 1. एप मे लॉगिन करने के बाद आपको कुछ इस तरह का होम पेज मिलता है, जहा Account, Yono Pay, Yono Cash आदि का ऑप्शन मिलता है, यहा आपको ऊपर कोने मे 3 लाइनों पर क्लिक करके Service Request पर क्लिक करना है।
स्टेप 2. अब आपके सामने सभी ऑनलाइन सर्विस आ जाएगी, यहा डेबिट कार्ड अप्लाइ करने के लिए ATM/Debit Card के बॉक्स पर क्लिक करे जिसके बाद आपको अपना Internet Banking Profile पासवर्ड डालना है।
स्टेप 3. अब ATM / Debit Card से संबंधित सभी सेवाये आपको यहा मिल जाएगी, आपको नया ATM Card Apply करना है इसलिए Request New / Replacement पर क्लिक करे।
स्टेप 4. इस स्टेप मे आपको पहले अपना अकाउंट सेलेक्ट करना है, यदि एक से अधिक अकाउंट आपके इंटरनेट बैंकिंग के साथ लिंक है तो आप जिस अकाउंट के लिए ATM Card अप्लाइ करना चाहते है उसे चुने, यदि एक ही अकाउंट है तो भी आपको उस पर क्लिक करके उसे सलेक्ट करना होता है।
इसके बाद आपको नाम डालना होता है, यहा आप जो चाहे वो नाम डाल सकते है लेकिन बेहतर यही होगा की आपका जो अकाउंट मे नाम है वही डाले क्यू की जब कार्ड आपके घर आता है तो अलग नाम होने की वजह से कई बार आप तक नहीं पहुच पाता है।
नीचे वाले बॉक्स मे आपको किस तरह का कार्ड चाहिए ये सेलेक्ट करना है, Debit Card अलग अलग प्रकार के होते है, आप इस पोस्ट को पढ़कर जान सकते है की डेबिट कार्ड कितने प्रकार के होते है और उनके क्या क्या फायदे नुकसान है।
यहा यदि आप कोई Classic कार्ड चुनते है तो उसका इस्तेमाल आप केवल भारत मे कर सकते है, यदि आप इंडिया के बाहर ऑनलाइन पेमेंट करने या इस्तेमाल करने के लिए कोई कार्ड लेना चाहते है तो कोई Global Card चुने।
स्टेप 5. टर्म्स एण्ड कन्डिशन वाले बॉक्स पर टिक करके Next के बटन पर क्लिक करे जिसके बाद आपके रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा, वो OTP यहा डालकर Submit के बटन पर क्लिक करे।
इतना करने के बाद स्क्रीन पर एक Pop-up आएगा जिसमे आपको बताया गया है की आपका कार्ड सफलतापूर्वक अप्लाइ हो गया है या नहीं, आपको मैसेज के माध्यम से भी इसके बारे मे जानकारी दी जाती है।
ATM Card अप्लाइ होने के बाद 7-10 दिनों के अंदर आपके रेजिस्टर्ड अड्रेस पर पहुच जाता है, आपके पास ट्रैकिंग नंबर भी SMS के माध्यम से भेजा जाता है, इस नंबर से आप देख सकते है की आपका ATM Card कहा तक आया है, ज्यादा जरूरी होने पर आप खुद पोस्ट ऑफिस जाकर भी इसे ले सकते है।





Post a Comment