BHIM App से Paise Transfer कैसे करे ?
BHIM App से Paise Transfer कैसे करे ?
BHIM UPI App मे किसी व्यक्ति को पैसे Transfer करने के 3 तरीके है जिनमे 2 तरीके ऐसे है जिनमे यदि सामने वाला व्यक्ति भी BHIM या कोई अन्य UPI App जैसे की गूगल पे, फोन पे का इस्तेमाल कर रहा है तो ये काम आते है।और 1 तरीका ऐसा है जो हमेशा ही हर किसी के लिए काम आ सकता है।
यदि सामने वाला व्यक्ति भी BHIM UPI का इस्तेमाल करता है तो आप उसे Contacts के ऑप्शन से पैसे भेज सकते है, अगर सामने वाला व्यक्ति कोई दूसरी UPI एप यूज करता है तो आप उसको उसकी UPI ID के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हो।
UPI अड्रेस सभी एप का अलग अलग होता है जैसे की BHIM एप का मोबाईल नंबर के साथ @UPI होता है PhonePe का मोबाईल नंबर के साथ @ybl होता है, इसी तरह Paytm @paytm होता है।
UPI एड्रेस के माध्यम से पैसे भेजना सबसे आसान और सरल तरीका है लेकिन यह सभी के लिए लागू नहीं होता क्योंकि बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो भीम यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करते, या फिर उन्हे अपना UPI address नहीं पता होता।
ऐसे में सबसे अच्छा ऑप्शन Account Number + IFSC कोड द्वारा पैसे भेजना, हर किसी के पास अपने बैंक अकाउंट की Passbook होती है जिसपे अकाउंट नंबर और IFSC Code लिखे रहते है।
यहा मैं आपको Account Number + IFSC Code के माध्यम से पैसे भेजना बता रहा हु, अन्य दो तरीके इससे भी सरल है, और इसको समझने के बाद आपको वो भी बड़ी ही आसानी से समज आ जाएंगे।
स्टेप 1 – भीम यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजने के लिए आपको अपना भीम ऐप ओपन करके सेंड के बटन पर क्लिक करना है, ये बटन आपको होम पेज पर ही मिल जाता है।
स्टेप 2 – अब आपके सामने पैसे भेजने के 3 ऑप्शन आ जाएंगे, जिनके बारे मे ऊपर बताया गया है, यहा एक Favourites का ऑप्शन भी है जिसमे यदि आपको किसी व्यक्ति को बार बार पैसे भेजने होते है तो आप उसे इस ऑप्शन मे सेव कर सकते हो जिससे आपको दुबारा उसकी डीटेल नहीं डालनी पड़ती।
यदि आपको सामने वाले व्यक्ति की UPI ID पता है तो ऊपर वाले बॉक्स मे उसे लिखे और फिर Verify के बटन पर क्लिक करे जिसके बाद उसका पूरा नाम आ जाएगा।
Account Number और IFSC से पैसे भेजने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक करके सामने वाले व्यक्ति का बैंक चुने, यहा आप बैंक का नाम सर्च भी कर सकते है।
अब आपको यहा सबसे पहले IFSC Code डालना है जो की आधा पहले से ही डाला हुआ आता है, इस कोड को आप अपनी बैंक Passbook पर देख सकते हो इसके अलावा App मे भी बताया जाता है।
दूसरे बॉक्स मे जिसको पैसे भेज रहे हो उसका नाम और तीसरे बॉक्स मे Account Number डाल कर नीचे वाले बॉक्स मे कन्फर्म करने के लिए दुबारा से अकाउंट नंबर डालकर Verify बटन पर क्लिक करे।
स्टेप 3 – यहां आपको वह अमाउंट डालना है जो आप भेजना चाहते हैं, ध्यान रखें यहां आपको एक ऑप्शन मिलता है जिस पर क्लिक करने के बाद आपको भविष्य में जब कभी उसी व्यक्ति को पैसे भेजने होंगे तो आपको उसका अकाउंट नंबर IFSC कोड डालने की जरूरत नहीं होगी आपको केवल अमाउंट डालकर पे पर क्लिक करना होगा।
अगर आप इसे आगे के लिए सेव करके रखना चाहते है मतलब की जब आप दुबारा इस व्यक्ति को पैसे भेजे तो आपको सभी जानकारी ना डालनी पड़े इसके लिए नीचे Add to favourites पर क्लिक कर दे और फिर Confirm के बटन पर।
स्टेप 4 – Send के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको UPI Pin डालना है और नीचे बड़े से सही के चिह्न पर क्लिक करना है, यदि आपने UPI Pin सही डाला होगा तो पैसा तुरंत सामने वाले व्यक्ति के अकाउंट मे चला जाएगा और आपको एक रसीद मिलेगी।
पैसे भेजने पर यदि कभी पेमेंट पूरा नहीं हो पता है और आपके अकाउंट से पैसे कट जाते है पर सामने वाले व्यक्ति के अकाउंट मे नहीं जाते तो इस स्थिति मे आप 3-5 दिनों का इंतजार करे, अमूमन पैसे कुछ ही मिनटों मे आपके अकाउंट मे वापस आ जाते है।





Post a Comment