PAN Card में नाम कैसे बदलें?
PAN Card में नाम कैसे बदलें?

भारतीय आयकर विभाग एक दस-अंकीय अल्फ़ान्यूमेरिक पहचानकर्ता जारी करता है जिसे स्थायी खाता संख्या (पैन) (Permanent Account Number PAN )के रूप में जाना जाता है।
यह ऐसे व्यक्ति, कंपनी और फर्म का आकलन करने के लिए जारी किया जाता है। I-T विभाग ई-पैन भी जारी करता है जो पैन कार्ड का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है। यह पैन के आवंटन का एक वैध प्रमाण है।
जिन लोगों को आयकर दाखिल करना आवश्यक है, उनके पास पैन होना चाहिए। वे, जो पैन कार्ड अनिवार्य है, जहां आर्थिक या वित्तीय लेनदेन कर रहे हैं, उनके पास भी पैन होना चाहिए।
PAN Card में नाम कैसे बदलें?
PAN Card में नाम कैसे बदलें? ये जाने क़े लिए निचे दिए गए सभी स्टेप्स को अच्छे से देखें और समझे, उसके बाद आप अपने पैन कार्ड में सुधार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं की ऑनलाइन पैन कार्ड में सुधार कैसे किआ जाता है।
1- सबसे पहले आपको पैन कार्ड की वेबसाइट https://www.tin-nsdl.com/index.html पर जाना होगा, वेबसाइट पर जाएँ.
2- वेबसाइट क़े होमपेज में आपको सबसे ऊपर Services वाला ऑप्शन मिलेगा, वहां पर जाने क़े बाद आपको ड्राप डाउन मेनू में PAN का ऑप्शन दिखाई देगा उसमे क्लिक करें, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
3- PAN में क्लिक करने क़े बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, वहां पर आपको, निचे जाना है और जहाँ पर लिखा हुआ होगा, Change/Correction in PAN Data उस वाले सेक्शन में एक ऑप्शन Apply का भी होगा, वहां पर आपको क्लिक करना होगा, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
अगर आपको अप्लाई वाली लिंक नहीं मिल रही हो तो यहाँ क्लिक करें
4- Apply में क्लिक करने क़े बाद, आपके सामने नया पेज ओपन होगा, जहाँ से आपको सुधार क़े लिए फॉर्म भरना होगा, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
5- यहाँ पर आपको Apply online वाले सेक्शन में आपकी डिटेल्स भरनी है, Application Type में आपको Changes or Correction in existing PAN Data / Reprint of PAN Card (No changes in existing PAN Data) वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा, और पूरा फॉर्म भरना होगा, फिर सब कुछ भरने क़े बाद सबमिट बटन में क्लिक करें।
6- उसके बाद आपको एक Message मिलेगा, “हम आपको NSDL e-Gov की ऑनलाइन पैन एप्लिकेशन सेवा का उपयोग करने के लिए धन्यवाद देते हैं।
आपका अनुरोध टोकन नंबर xxxxxxxxx के साथ सफलतापूर्वक पंजीकृत है और पैन आवेदन में प्रदान की गई आपकी ईमेल आईडी पर भेजा गया है। शेष पैन आवेदन फॉर्म भरने के लिए कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। ” आपको with Continue with PAN Application Form ”पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद, आपको ऑनलाइन पैन आवेदन पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा। पहले भरे गए सभी विवरणों की जाँच करें।
आपको “आधार के अनुसार नाम” (“Name as per Aadhaar”) भरना होगा।सभी विवरण भरे जाने के बाद, आपको ‘अगला’ पर क्लिक करना होगा। सभी चरणों का पालन करने के बाद, आपको एक पावती पर्ची मिलेगी जो उत्पन्न होगी।



Post a Comment