How to Save Photo, Video, Documents in Memory Card from Phone ?
How to Save Photo, Video, Documents in Memory Card from Phone ?
अपने Memory Card / SD Card में फ़ोन से Photo, Video, Important Documents कैसे Save करें
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि अगर आपके फोन के Storage भर गई है और आप उसको Memory Card में करना चाहते हैं। आप नहीं जानते है की फोन का Data यानी की Photos, Videos और Important Documents फोन से Memory Card में कैसे Transfer करें ?
जी हां, यह बहुत आसान है और इस पोस्ट से आप 5 मिनट में यह सीख जाएंगे। फिर आपको बार-बार फोन से चीजें Memory Card में Transfer करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एक बार में ही Memory Card में Data Transfer कर सकते हैं।
Open File Manager: सबसे पहले तो आपको अपने फोन में File manager नाम का जो Software पड़ा है। उसको Open करना होगा, यह सब के फोन में होता है। किसी के फोन में File नाम से होता है किसी के फोन में File Manager नाम से होता है (जैसे की नीचे Photo में दिखाया गया है)।

अगर आपको नहीं पता कि आपके फोन में File manager कहां है तो, आपके फोन में जो ऊपर Search बटन दी है। आप वहां पर File नाम से Search करेंगे तो यह आपको मिल जाएगा। अब आपको File Manager, Open करना है।
इस को Open करने के बाद आपको अंदर दो Option दिखेंगे। एक होगा SD Card Storage यानी की Memory Card Storage और दूसरा होगा Phone Storage।

आपको Phone Storage पर Click करना है और आपके फोन की जो भी Data है उसकी पूरी List आ जाएगी जैसे कि Movies, Videos, Photos नाम से।
अगर आप उनमें से, सारा Data, SD Card में Transfer करना चाहते हैं तो, आप सारे Select कर ले या फिर अगर कुछ चीजे ही Memory Card में Transfer करना चाहते हैं तो आप अपनी आवश्यकता अनुसार उन चीजों को Select कर ले।

Memory Card Transfer: उनको Select करते ही आपको नीचे “Copy” का Option दिखेगा। आपको “Copy” के Option पर क्लिक करना है। आपको “Copy” बटन को दबाना है और फिर आपको बाहर निकल कर Memory Card के Option में जाना है।
वहां पर नीचे दिए गए “Paste” के बटन को दबाना है। आपकी सारी File फोन से Copy होकर मेमोरी कार्ड में Paste हो जाएंगी।

हालाँकि, इसमें थोड़ा समय लग सकता है। इसमें 5 से 10 मिनट लग सकते हैं। यह पूरा आपके File की Storage पर Depend करता है। अगर आपकी File छोटी है तो थोड़े ही समय में वो Transfer हो जाएगी।

अगर आप चाहते हैं कि आप के फोन से वह चीजें सारी उठकर आपके SD Card में आ जाएँ और आपका Phone खाली हो जाए तो, आपको “Copy” के Option की जगह “Cut” के Option पर क्लिक करना होगा।
बाकी Procedure वैसा ही होगा जैसे की ऊपर बताया गया है। आपकी सारी चीजें वहां से “Cut” होकर, Memory Card में Transfer हो जाएंगे यानी कि आपका फोन खाली हो जाएगा। यह बहुत ही आसान है।
Post a Comment