Best hindi blogger in india 2021
Best hindi blogger in india 2021
इस लिस्ट में हमने उन सभी ब्लॉग का एक लिस्ट बनाया है जो ब्लॉग Technology, internet, make money online से सम्बंधित जानकारी शेयर करती है।
HindiMe (हिंदी में जानकारी)
Hindime.net हिंदी की सबसे बड़ी ब्लॉग है इसकी स्थापना February 2016 में हुई थी। इस ब्लॉग के Technical Author & Co-Founder का नाम Prabhanjan है। इन्होंने Enginnering में Graduate किया है। इन्हे writing करना बहुत ज्यादा पसंद आता है, इसलिए ये hindime ब्लॉग के जरिए इंटरनेट पर रोजाना टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी को शेयर करते रहते है।
इस ब्लॉग का मुख्य income source Adsense, Affiliate Marketing और Direct Selling है। यह ब्लॉग महीने में 4 से 5 लाख तक इनकम करती है। वही इस ब्लॉग की रैंकिंग की बात करे तो इसकी एलेक्सा रैंक इंडिया 635 (as on 1 January 2021) है।
Deepawali
Deepawali.co.in एक मल्टी टॉपिक ब्लॉग है जो कई सारे विषयो पर जानकारी प्रदान करता है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम पवन अग्रवाल हैं और ये मध्यप्रदेश के छोटे से शहर Gadarwara के रहने वाले है। इन्होंने Maulana Azad National Institute of Technology [MNIT Bhopal] से इंजीन्यरिंग किया हैं। इन्होंने ब्लॉगिंग से पहले Tata Consultancy Services में काम किया है और यह इनकी पहली जॉब थी। लेकिन शुरू से ही इन्हे लिखने का बहुत बड़ा शौक रहा है इसलिए इन्होंने अपनी जॉब छोड़कर ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी।
पवन अग्रवाल जी की यह ब्लॉग (Deepawali) भारत की टॉप 10 हिंदी ब्लॉगिंग साईट में गिना जाता हैं। यह ब्लॉग एक टीम बनाकर काम करती है। जिसमें बहुत सी लेखिकाएँ भी राइटिंग का काम करती हैं, जो अपने –अपने शौक के अनुसार विभिन्न विषयों पर जानकारी लिखती है। यह सभी लेखिकायें ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट हैं। लेकिन राइटिंग में रूचि होने के कारण वे सभी नियमित रूप से दीपावली के लिए लिखती हैं।
इस ब्लॉग की alexa rank इंडिया में 1,744 है। इस ब्लॉग की मुख्य इनकम सोर्स गूगल एडसेंस है जिससे यह विज्ञापन दिखाकर महीने के 1 लाख रुपए तक की इनकम कर लेती है।
Support Me India
Supportmeindia.com यह भी बहुत पुरानी ब्लॉग है तथा इसके फाउंडर का नाम Jumedeen Khan है। यह ब्लॉग अपने समय की No.1 ब्लॉग मानी जाती थी लेकिन हिंदी ब्लॉग में धीरे धीरे कंपटीशन बढ़ता गया और यह ब्लॉग की रैंक पहले की अपेक्षा कुछ डाउन हो गई है। लेकिन आज भी यह ब्लॉग टॉप 10 के लिस्ट में आती है। यह ब्लॉग अपने रीडर के साथ Blogging, SEO, internet, make money online, और education से रिलेटेड आर्टिकल शेयर करती है।
जुमेदीन खान को बचपन से ही writing करने का शौक था। और ये बचपन में ज्यादातर समय अपनी नोट बुक लिखने में बिताते थे। लेकिन जुमेदीन की पढ़ाई चलती रही और जब इन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी तब इन्हें ब्लॉगिंग के बारे में पता चला और इन्होंने 17 जुलाई 2015 को ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत की और आगे चलकर ये इस फील्ड एक जाने माने मशहूर ब्लॉगर बन गए।
इस ब्लॉग की एलेक्सा रैंक इंडिया में 1,769 है और इस ब्लॉग का मुख्य income source गूगल एडसेंस और एफिलिएट मार्केटिंग है। जुमेदीन ने अपनी एक इंटरव्यू में बताया था कि इस ब्लॉग के जरिए इन्होंने महीने के 4 लाख तक रुपए कमाए है जो की एक बहुत बड़ी बात है। और आज भी ये ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर महीने के 1 लाख तक रुपए कमा लेती है।
Hindi Sahayta
HindiSahayta.in इंटरनेट जगत की बहुत ही पॉपुलर हिंदी ब्लॉग है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम नीरज जीवनानी है। यह ब्लॉग एक टीम बनाकर काम करती है जिसपर बहुत सारे मल्टी ऑथर काम करते हैं। यह ब्लॉग अपने रीडर के लिए Blogging, WordPress, SEO, Internet, Apps Reviews, Android Mobile से रिलेटेड जनकारी शेयर करती है। हिंदी सहायता भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जहां आपको सभी तरह की सटीक जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाती है।
हिंदी भाषियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने इस प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जहां आपको शिक्षा, हेल्थ, तकनीक, योजनाए, एंड्राइड, कंप्यूटर, ज्ञानकोष, या ताज़ा खबरें सभी तरह की जानकारी आपको हिंदी में पढ़ने को मिलती है।
आप गूगल प्ले स्टोर से हिंदी सहायता की मोबाइल ऐप डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते है। वही इसकी alexa rank india 2,999 है और इस ब्लॉग का मुख्य इनकम सोर्स Google Adsense है जो विज्ञापन दिखाकर महीने के लाखो रुपए कमा लेती है।
GyaniPandit
Gyanipandit.com बहुत ही ज्यादा पॉपुलर ब्लॉग है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम Mayur K है। यह एक एजुकेशनल ब्लॉग है जिसपर रोजाना नए नए एजुकेशन से रिलेटेड आर्टिकल पब्लिश किए जाते है। इसके अलावा ऑथर इस ब्लॉग पर Motivational Articles, Quotes और Biography भी शेयर करते है।
इस ब्लॉग की शुरुआत 2014 में हुई थी। लेकिन वर्तमान समय में यह एक सक्सेसफुल ब्लॉग बन चुकी है। इस ब्लॉग की इनकम सोर्स गूगल एडसेंस है जिसके जरिए रीडर को विज्ञापन दिखाकर यह ब्लॉग महीने के लाखो रुपए कमाती है। वही इसकी alexa rank india में 3,035 है।
TechYukti
बेस्ट hindi blog in india की बात करे तो Techyukti का नाम भी इसमें शामिल होता है। इस ब्लॉग पर Technology, Blogging, internet और make money online से रिलेटेड जानकारी पब्लिश की जाती है। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम सतीश कुशवाहा है जो पेशे से एक ब्लॉगर और यूट्यूबर है। इनकी एजुकेशन की बात करे तो इन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कानपुर प्राइवेट इंस्टीट्यूट से पूरी की है।
सतीश जी की हॉबी की बात करे तो ये शुरू से ये एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन इनकी तकदीर में कुछ और ही लिखा था पढ़ाई के साथ साथ सतीश जी कंटेंट राइटिंग का भी काम करना शुरू किया और बाद में इन्होंने अपनी एक खुद की ब्लॉग बनाई जिसका नाम techyukti रखा। इन्होंने इस ब्लॉग पर इंटरनेट से रिलेटेड आर्टिकल लिखना शुरू किया और देखते ही देखते 2 से 3 साल में इनकी ब्लॉग बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गई। वर्तमान समय में यह ब्लॉग best hindi blog की लिस्ट में आती है।
Techyukti ब्लॉग की alexa rank india में 3,783 है। और इस ब्लॉग की मुख्य income source गूगल एडसेंस है। यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर महीने के 50 से 60 हजार रुपए जेनरेट करती है। इसके अलावा यह ब्लॉग एफिलिएट मार्केटिंग करके भी पैसे कमाती है।
InHindiHelp
Inhindihelp.com एक नई ब्लॉग है इस ब्लॉग की शुरुआत 2017 में हुई थी। इस ब्लॉग के फाउंडर का नाम अमन सिंह है। ये अपने ब्लॉग पर SEO, Blogging, wordpress guide, internet और make money online से रिलेटेड जानकारी पब्लिश करते है। यह ब्लॉग बहुत ही कम समय में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुई है। और इसका कारण hard working है। कहते है न जब किसी काम को करने के लिए जुनून पैदा हो जाए तो उसे कोई नही रोक सकता ठीक ऐसा ही इस ब्लॉग के ऑथर की कहानी है।
अमन जी को राइटिंग करके पैसे कमाने का बहुत शौक था इसलिए उन्होंने ब्लॉगिंग को अपना करियर बनाया और फुल टाइम ब्लॉगिंग करके महीने के 50 हजार से भी जायदा इनकम जेनरेट करते है। यह ब्लॉग एफिलिएट मार्केटिंग से भी पैसे कमाती है। वर्तमान समय में इस ब्लॉग की alexa rank इंडिया में 4,950 है।
HindiMeHelp
Hindimehelp.com ब्लॉग की शुरुआत Rohit Mewda ने 19 फरवरी 2015 में की थी। रोहित जी पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद इन्होंने जॉब करने के बजाए इन्होंने ब्लॉगिंग में अपना करियर चुना क्योंकि रोहित जी को शुरू से ही लिखने का शौक रहा है और यही कारण है की इन्होंने ब्लॉगिंग में करियर बनाने का सोचा। ये अपने ब्लॉग के जरिए लोगो तक ब्लॉग्गिंग, इन्टरनेट, सोशल मीडिया, पैसे कैसे कमाए से जुडी जानकारी शेयर करते है। इस ब्लॉग का उद्देश्य है की इंटरनेट की सभी जानकारी को हिंदी में शेयर करना।
हिंदी में हेल्प ब्लॉग की रैंकिंग की बात करे तो इस ब्लॉग की एलेक्सा रैंक इंडिया में 5,409 और यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर महीने के 30000 तक रुपए जेनरेट करती है।
NewsMeto
NewsMeto.Com ब्लॉग के फाउंडर HP Jinjholiya है जो हरियाणा शहर के पानीपत के गाँव सिवाह के रहने वाले है। इस ब्लॉग की शुरुआत HP Jinjholiya ने 2017 में की थी। इस ब्लॉग पर Blogging, WordPress, SEO, Internet, Apps Reviews, Android Mobile से रिलेटेड जनकारी को हिंदी में शेयर किया जाता है। हालाकि यह ब्लॉग ज्यादा पुरानी नहीं है लेकिन अच्छे और हेल्पफुल कंटेंट इस ब्लॉग पर hp Jinjholiya पब्लिश करते रहते है और इसी वजह से यह ब्लॉग गूगल में बहुत पॉपुलर हो गई है।
Alexa रैंकिंग के अनुसार इस ब्लॉग का रैंक इंडिया में 5,930 है। और यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का एड दिखाकर महीने में 30 से 40 हजार रुपए जेनरेट करती है।
AchhiKhabar
इस Blog के फाउंडर का नाम Gopal Mishra है इन्होंने 2010 में इस Blog को बनाकर अपनी Blogging की शरुवात की थी। इस ब्लॉग का उद्देश्य अपने Readers को Valuable Content प्रदान करना है और इनके ब्लॉग ने 1 लाख Per Day Page View का टारगेट achieve किया है।
इस ब्लॉग पर मोटिवेशनल पोस्ट, quotes, इंस्पिरेशनल स्टोरी जैसे आर्टिकल पढ़ने को मिलती है। यह ब्लॉग आज के समय में बहुत ही पॉपुलर ब्लॉग है और इसकी alexa रैंकिंग इंडिया में 4.1K है। यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाती है।
CatchHow
यह ब्लॉग famous Youtuber manoj saru की है। मनोज शारु ने 2016 में इस ब्लॉग का शरूआता किया था। यह ब्लॉग टेक्नोलॉजी, इंटरनेट, कंप्यूटर से संबंधित जानकारी को अपने ब्लॉग पर पब्लिश करते है। इस blog की ख़ास बात है कि इसपर आपको article पढ़ने के बाबजूद Video भी देखकर ज्ञान प्राप्त कर सकते है।
इस ब्लॉग की मुख्य उद्देश्य यह है की टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी को लोगो तक हिंदी में पहुंचना। इस ब्लॉग की एलेक्सा रैंकिंग की बात करे तो इंडिया में इस ब्लॉग की रैंक 5K है। तथा यह ब्लॉग गूगल एडसेंस का विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाती है।
sushiltechvision
sushiltechvision.com एक हिंदी ब्लॉग है एवं इसके Founder का नाम Sushil Kumar हैं, इस blog का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी में जानकारियां उपलब्ध कराना है। सुशील जी अपने ब्लॉग पर लोगो के लिए Blogging, SEO, Education, Money Making, एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने से संबंधित सभी तरह की जानकारी को हिंदी में शेयर करते है। यह ब्लॉग गूगल एडसेंस के विज्ञापन को दिखाकर पैसे कमाती है। यह ब्लॉग एडसेंस के जरिए प्रत्येक महीने $200 तक कमाती है।

Post a Comment